10 दिन पहले पीरियड आने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 09:26

महिलाओ में पीरियड्स एक सामान्य मासिक प्रक्रिया है, जिसका चक्र आमतौर पर 28-30 दिन का होता है। लेकिन कई बार कुछ प्राकृतिक-अप्राकृतिक वजहों से ये चक्र घटता बढ़ता रहता है, यानी कई बार पीरियड्स अपने सामान्य समय से पहले ही आ जाते हैं, तो कई बार डेट के कई दिनों या सप्ताह बाद तक नहीं आते हैं, जिससे कई बार लड़कियां घबरा जाती हैं। कुछ घरों में अभी भी लड़कियां पीरियड्स पर खुलकर बात नहीं कर पाती हैं इसलिए ऐसी समस्या होने पर अक्सर उन्हें घबराहट, बेचैनी होती है। लेकिन सच यही है कि पीरियड्स की अवधि घटती-बढ़ती रहती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक पीरियड्स 23 से 35 दिनों के भीतर कभी भी हो सकता है। इन्हें ही अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या कहा जाता है। हालांकि कई बार ये समस्या हार्मोन्स में बदलाव के कारण भी हो सकती है। मगर ज्यादातर मामलों में कुछ छोटी-छोटी आदतें और बातें पीरियड्स में गड़बड़ी का कारण बनती हैं। आइए आपको बताते हैं क्या हैं वे।
1. तनाव

कई बार महिलाओं को तनाव व चिंता के कारण स्‍ट्रेस हार्मोन पर सीधा असर पड़ता है। जिसके कारण एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन (दो सेक्‍स हार्मोन) की शरीर में उत्‍पत्‍ति पर असर होता है। अगर खून की धारा में स्‍ट्रेस हार्मोन बढ़ जाता है जिससे आपकी पीरियड की डेट पर असर पड़ेगा।
2. कैफीन

कैफीन का ज्यादा सेवन कुछ महिलाओं में जल्दी पीरियड होने का कारण हो सकता है। कॉफी, सोडा, चाय और चॉकलेट का ज्यादा सेवन से महिलाओं में हार्मोन पर असर होता है। कैफीन के ज्यादा सेवन से इस्ट्रोजेन नामक हार्मोन बढ़ जाते हैं जो कि जल्द पीरियड होने की वजह है।
3. अस्वस्थ खान-पान

कई बार अस्वस्थ खान-पान के कारण शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलते हैं नतीजा वजन बढ़ना, शरीर पर चर्बी जमा होना। अत्यधिक वजन बढ़ने और घटने के कारण भी महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है।
4. एल्कोहल

ज्‍यादा शराब पीने वाली महिलाओं के हार्मोन पर असर पड़ता है। हमारा लीवर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को संतुलित करता है। ज्‍यादा शराब पीने से लीवर डैमेज हो सकता है और इससे दोनों हार्मोन के बीच संतुलन बिगड़ सकता है। जिसकी वजह से जल्द पीरियड होने की संभावना बढ़ जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info